Greenedge Solar
Home » राजनीति » देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने को पीएम के स्वर में स्वर मिलाना होगा : योगी

देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने को पीएम के स्वर में स्वर मिलाना होगा : योगी

प्रधानमंत्री को अलीगढ़ के ताले का प्रतीक चिन्ह सौंपते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व् मेयर प्रशांत सिंघल
36 Views

विकास कार्यों का हवाला देकर योगी आदित्यनाथ ने जनता से माँगा समर्थन |

अलीगढ़ 22/04/2024: सोमवार को अलीगढ़ एवं हाथरस लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पीएम के स्वर में स्वर मिलाते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में तीसरी बार मौका देने की अपील की | उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ, 102 लोकसभा सीटों पर पूरे देश के अंदर जिस प्रकार का एक उत्साह और उमंग जनता जनार्दन में प्रधानमंत्री मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यों को ध्यान में रखते हुए है उसे देखते हुए हम कह सकते हैं उत्तर प्रदेश की प्रथम चरणों की आठ लोकसभा सीटों पर विपक्षी दलों का खाता नहीं खुलने वाला |

उन्होंने कहा कि दूसरे व्  तीसरे चरण में भी इस बात का आह्वन करने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी जी अलीगढ़ और हाथरस की जनता के बीच आये हैं | विकास और गरीब कल्याण की जिन योजनाओं को पिछले 10 वर्ष के अंदर देश में मूर्त  रूप दिया गया हैं वह अभूतपूर्व है अभिनंदनीय है | भारत को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हम सबको प्राप्त हुआ है | इस सबके लिए कृतज्ञता प्रकट करने का एक अवसर लोकसभा 2024 हम सबको प्राप्त हुआ है, मेरी आप सबसे अपील है, अलीगढ़ और हाथरस की जनता को प्रधानमंत्री जी ने वह सब कुछ दिया है जो यहां की जनता जनार्दन की दशकों से मांग थी | जो लोग कभी इस बात को नहीं सोचते थे कि यहां पर इस प्रकार के कार्य हो पाएंगे उन सभी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतारते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री स्वयं आए थे आज विश्वविद्यालय बनकर तैयार है और सत्र भी प्रारंभ हो चुका है | डिफेंस कॉरिडोर भी अलीगढ़ को प्राप्त हुआ है |

इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि रामनवमी के दिन भगवान राम का सूर्य तिलक 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके मिला और इस अलौकिक अवसर का आनंद और गौरव प्राप्त कराने वाले प्रधानमंत्री हम सबके सामने लोकसभा चुनाव में खड़े हैं | उन्होंने  सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अलीगढ़ का ताला लगाने के लिए तथा  प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश की सत्ता सौंपने का भी अनुरोध जनता से किया |

अंत में उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाने के लिए तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ देशभर का स्वर जुड़ रहा है हम भी उसी स्वर के साथ अपना स्वर मिलाएंगे । इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, संदीप सिंह के अलावा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, अनिल पाराशर मुक्ता संजीव राजा, रविन्द्र सिंह, राजकुमार सहयोगी, हाथरस लोकसभा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला, महानगर अध्यक्ष इं0 राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, अनीता जैन, मधुलिका राघव, उमेश कुमारी, पूनम बजाज प्रमुख रूप से उपस्थित थे | सभा का संचालन हाथरस विधायक अंजुला माहौर ने किया |

प्रधानमंत्री को अलीगढ़ के ताले का प्रतीक चिन्ह सौंपते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व् मेयर प्रशांत सिंघल
प्रधानमंत्री को अलीगढ़ के ताले का प्रतीक चिन्ह सौंपते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व् मेयर प्रशांत सिंघल

 

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 9 5
Total Users : 2695
Total views : 4162