Greenedge Solar
Home » क्राइम » थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची उम्र 05 वर्ष का परिजनों से पुनर्मिलन कराया गया।

थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची उम्र 05 वर्ष का परिजनों से पुनर्मिलन कराया गया।

परिजनों के साथ गुमशुदा बालिका एवं पुलिस कर्मी
112 Views

दिनांक 25.04.2024 : थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत पीआरवी को ड्यूटी के दौरान सेक्टर-55 पार्क में एक बच्ची उम्र करीब 5 वर्ष जो अपना पता खोडा बता रही थी, खोई अवस्था में घूमती हुई मिली जिसपर पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल बच्ची को अपनी संरक्षा में लेते हुए थाना सेक्टर-58 पुलिस की सहायता से आस-पास उपरोक्त बच्ची के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। काफी जानकारी करने व अथक प्रयास के पश्चात पुलिसकर्मियों द्वारा उपरोक्त बच्ची के परिजनों को तलाश कर लिया गया एवं बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी खोई बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

परिजनों के साथ गुमशुदा बालिका एवं पुलिस कर्मी
परिजनों के साथ गुमशुदा बालिका एवं पुलिस कर्मी

 

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 9 5
Total Users : 2695
Total views : 4162