सोशल मीडिया पर मौलाना के फैसले का विरोध जारी ।
अलीगढ़ 17 अप्रैल : लोकसभा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. तारिक मंसूर ‘एमएलसी’ के मैरिस रोड स्थित आवास पर एएमयू के सक्रिय शिक्षक एवं गैर शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई । बैठक में एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ,फाइनेंस ऑफिसर प्रोफेसर मोहसिन खान, एम् आई सी प्रॉपर्टी प्रोफेसर शकील अहमद , तिब्बिया कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर बी डी खान , एवं इन विभागों से जुड़े दर्जनों शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारियों सहित विभिन्न आवासीय हालों के प्रवोस्ट, वार्डन ,विभागा अध्यक्ष तथा रिटायर्ड गणमान्य शिक्षक उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिया थियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रख्यात इस्लामी विद्वान धर्मगुरु मौलाना प्रोफेसर मोहम्मद अली नकवी द्वारा की गई ।
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ तारिक मंसूर ने पार्टी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला । प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम ने कहा की मैं प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश के विकास के लिए अपनाए गए फार्मूले सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास एवं सबके प्रयास पर अलीगढ़ के विकास के लिए काम किया । उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सहित मुस्लिम समाज को देश के विकास हेतु बीजेपी को वोट देने का निवेदन किया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात इस्लामिक विद्वान मौलाना प्रोफेसर मोहम्मद अली नकवी द्वारा लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम को वोट की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान करने की बात मुस्लिम समुदाय से कही । मौलाना की इस अपील पर यहां उपस्थित एएमयू के विद्वान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दोनों हाथ उठाकर भारत माता की जयकारा लगाते हुए सतीश गौतम को समर्थन कर वोट देने का वादा किया ।
बैठक में कोल विधायक अनिल पाराशर, नगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, एमएलसी स्नातक मानवेंद्र प्रताप सिंह, नवाब सईद , एएमयू के पूर्व अध्यक्ष खालिद मसूद, एएमयू के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद ने अपने विचार रखते हुए सतीश गौतम के लिए वोट मांगे । कार्यक्रम में विधायक जयवीर सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, सीएमओ डॉक्टर नरेश शर्मा , धनजीत वाड्रा , मजहरूल कमर, डिप्टी प्रॉक्टर अली नवाज जैदी , प्रोफेसर सय्यद अमजद अली रिज़वी , प्रोफेसर शादाब खुर्शीद, डाक्टर रेहान, अनीस उर रहमान खान, मोहम्मद अहमद सल्फी, खुसरो मारूफ आदि लोग उपस्थित थे ।








Total Users : 2695
Total views : 4162