Greenedge Solar
Home » राजनीति » चार रूपये अपने पास रखो और आप वापस गुजरात जाओ : आकाश आनंद

चार रूपये अपने पास रखो और आप वापस गुजरात जाओ : आकाश आनंद

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का स्वागत करते बसपाई
40 Views

बसपा के राष्ट्रिय कोऑर्डिनेटर ने भाजपा को दिखाया आइना, कांग्रेस व् सपा को भी जमकर कोसा |

अलीगढ़, 13 अप्रैल: आगरा रोड स्थित कैलाश फॉर्म में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सहित विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में बीएसपी पर सीधा वार करने की क्षमता नहीं है। विपक्ष के लोग बहरूपिया और फिरकापरस्त बनकर आपके बीच आएंगे। आपके हक की बात करके आपकी नेता में कमी निकालेंगें | लेकिन आपको ऐसे बहरूपियों  से सतर्क रहते हुए याद रखना है कि जो बहन जी के खिलाफ है, वह मान्यवर कांशीराम के खिलाफ है, वो बाबा साहब के खिलाफ है, वह बहुजन समाज के खिलाफ है और जो बहुजन समाज के खिलाफ है वह संविधान के खिलाफ है।

आकाश आनंद ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर से बना है, क्या बीजेपी के इन लोगों ने वहां खड़े होकर फावड़ा चलाया था क्या, क्या आप वहां गए थे फावड़ा लेकर राम मंदिर बनाने के लिए, सुप्रीम कोर्ट के अनुसार बना है |

बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके चंदे से चुनाव लड़ती है। जबकि भाजपा कांग्रेस सपा सहित सभी पार्टी कारपोरेट जगत और धन्ना सेठों द्वारा दिए गए चंदे से चुनाव लड़ते हैं। पिछले दिनों इलेक्ट्रोल बॉण्ड का खुलासा हुआ है जिसमें कांग्रेस, बीजेपी, समाजवादी जैसी पार्टियों के नाम सामने आए हैं इन पार्टियों ने करोड़ों रुपया कॉरपोरेट जगत और धन्ना सेठों से चंदे के रूप में लिया है। भाजपा पिछली 10 साल से केंद्र में सत्ता में आसीन है यह फिर आप लोगों के पास लोकसभा चुनाव में वोट मांगने आएंगे आप लोग इसे एक बार यह सवाल करना कि 10 साल में इन लोगों ने शिक्षा के लिए क्या काम किया है अगर इस सरकार ने कोई काम किया है तो वह नौकरियों के परीक्षा प्रश्न पत्र लीक कराने का कार्य किया है। सरकारी सर्वे बताता है की आठवीं कक्षा के आधे से अधिक बच्चे ना अंग्रेजी बोल पाते हैं और ना पढ़ पाते हैं एक तरफ प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हमारे यहां डिजिटल इंडिया है जबकि डिजिटल इंडिया के नाम पर 65% से अधिक स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है तो कंप्यूटर शिक्षा कहां से दी जाएगी कहां से बढ़ेगा इंडिया और कहां इंडिया पढ़ेगा । भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीन ग्रेजुएट युवकों में से दो युवक बेरोजगार घूम रहे हैं सरकार के पास 10 लाख नौकरियां के बैकलॉग खाली है लेकिन युवाओं को रोजगार देकर सरकार बैकलॉग भरने का काम नहीं कर रही है जबकि 2014 में भाजपा सरकार ने सत्ता में आने पर 2 करोड लोगों को सालाना रोजगार देने की बात की थी वर्तमान समय में 90000 से ज्यादा पीएचडी स्कॉलर, इंजीनियर व् ग्रेजुएट, क्लास फोर्थ की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं जब इतने योग्य लोग इन नौकरियों के लिए आवेदन करेंगे तो दसवीं और बारहवीं वाले युवाओं को कहां नौकरी मिलेगी | सरकार पांच किलो राशन देकर गरीब लोगों को गुमराह करने के साथ उनका ध्यान भटका रही है। सरकार पांच  साल में अस्सी करोड़ जनता को मुफ्त राशन देने का दावा कर रही है इससे साफ जाहिर होता है कि भारत की आधी से ज्यादा जनता बेरोजगार होने के साथ गरीबी रेखा से नीचे है और सरकार अपने पास से मुफ्त राशन नहीं बांट रही विदेश से 2 लाख करोड रुपए का कर्जा लेकर मुफ्त राशन दे रही है | जब कोई सरकार बाहर से कर्जा लाकर इस प्रकार का कार्य करेगी तो उसका हर्जाना देश के मिडिल क्लास परिवारों को 40% टैक्स देकर भरना होता है। यह गुजराती लोग साल में आपको ₹12000 का राशन देते हैं जबकि बसपा गवर्नमेंट के समय लाखों लोगों को नौकरी मिली थी तब ₹20000 प्रतिमाह आप लोगों की इनकम थी यह गुजराती लोग जनता को साल में 12000 का अनाज देकर ढाई लाख रुपए का चूना लगा रहे हैं अगर 2007 में यह सत्ता में आए होते तो उन्हें पता लगता की असली नेता सर्व समाज का कैसे भला करता है | इन्होंने सत्ता में आकर गुजरात मॉडल चिपकाने का काम किया है भाजपा सरकार ने सत्ता में आने पर महंगाई रोकने का वादा किया था जब यह सत्ता में आए तो ₹60 लीटर का पेट्रोल ₹100 के पार हो गया और ₹400 में मिलने वाला गैस सिलेंडर ₹1100 का हो गया अब यह लोग बात करते हैं कि हमने राम मंदिर बनाया, बुलडोजर चलवाया लेकिन यह जनता के मुद्दों की बात नहीं करते हैं | यह सरकार मार्केटिंग के साथ-साथ बहुत बड़ी एक्टर भी है चुनाव से पहले इस सरकार के अनुमान दे जगह-जगह और मीडिया हाउस  पर पहुंचकर प्रचार प्रसार करते हैं कि प्रधानमंत्री ने जनता की फिक्र कर चार रुपए गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया अब वक्त आ गया है इनका जवाब दिया जाए और यह कहा जाए की  चार रूपये अपने पास रखो और आप वापस गुजरात जाओ।

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का स्वागत करते बसपाई
बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का स्वागत करते बसपाई

 

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 8 9
Total Users : 2689
Total views : 4153