अलीगढ़ 23/04/2024: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय ‘बंटी’ के समर्थन में अलीगढ़ के सासनी गेट स्थित विद्यालय के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व् कांग्रेस गठबंधन को जमकर कोसा | बसपा सुप्रीमो ने कहा कि फ्री के राशन के स्थान पर हर हाथ को काम देने से ही समाज का भला होगा |
सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि यदि बसपा की केंद्र में सरकार आती है तो वह अन्य पार्टियों की तरह हवा- हवाई काम नहीं करेगी बल्कि ठोस कार्य करके दिखाएंगी | उन्होंने बेरोज़गारी व् गरीबी के लिए भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार बताया | उन्होंने धर्मं की आड़ में मुस्लिमों के साथ हो रहे भेदभाव की भी आलोचना की | उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में कोई दंगे नहीं हुए | जनता को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधियों के छलावे में नहीं आना है तथा घोषणापत्र में कही हुई बातों पर भरोसा नहीं करना है क्योंकि जनता इनको पहले भी आजमा चुकी है | जनता से उन्होंने कहा कि वो अपना वोट उनकी एकमात्र हितैषी पार्टी को देना है ताकि सर्वजन हिताय व् सर्वजन सुखाय की नीतियों को एक बार पुन: लागू किया जा सके | इसके साथ केंद्र के साथ साथ आपके क्षेत्र से जुडी समस्याओं का ध्यान रखा जायेगा | अल्पसंख्यक समाज के लोगों की सुरक्षा व् हितों का विशेष ध्यान रखने की बात भी मायावती ने मंच से कही |
इस अवसर पर रज़िया खान, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा, रणवीर कश्यप, मंडल प्रभारी सूरज सिंह, अशोक प्रजापति, रतनदीप सिंह सहित हजारों की तादात में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |








Total Users : 2689
Total views : 4153