पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर 20 हजार का इनामी गोकश घायल, गिरफ्तार ।
कब्जे से अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद ।
अलीगढ़ 17 अप्रैल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खैर के पर्यवेक्षण में थाना टप्पल व पिसावा पुलिस टीम द्वारा जट्टारी पिसावा रोड भट्टा के सामने खेतो को जाने वाले रास्ते से पुलिस मुठभेड़ के दौरान मु0अ0स0 149/2021 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना गोण्डा जनपद अलीगढ में वांछित अभियुक्त अकबर पुत्र बक्शी खाँ निवासी ग्राम मीरपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया । वांछित अभियुक्त अकबर के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था ।

प्राप्त विवरण के अनुसार दि0 01.06.2021 को ग्राम मजूपुर की गौशाला में कुछ गायों के अवशेष मिलने की सूचना पर मु0अ0सं0 149/21 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पिछले दिनों मुखबिर की सूचना पर रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा अभियुक्त को रोके जाने पर अभियुक्त अकबर द्वारा पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई, जिसमें आरोपित अकबर को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलाह तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस बिना नम्बर बरामद हुई। आरोपित को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में मु0अ0सं0 159/2024 धारा 307 भादवि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह थाना टप्पलथानाध्यक्ष श्री रोहित राठी थाना पिसावा, उ0नि0 श्री संदीप कुमार चौकी प्रभारी जट्टारी, हे0का0 1213 विशन सिंह थाना टप्पल, हे0का0 217 योगेन्द्र कुमार थाना पिसावा, हे0का0 247 अभिषेक कुमार थाना पिसावा अलीगढ़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे |






Total Users : 2695
Total views : 4162