Greenedge Solar
Home » राजनीति » जनता की मेहनत की कमाई पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है : मोदी

जनता की मेहनत की कमाई पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है : मोदी

अलीगढ़ की चुनावी रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री मोदी
92 Views

मोदी के 42 मिनट के लंबे भाषण के प्रमुख अंश :-

  • बहुसंख्यकों की संपत्ति, आभूषण आदि के छीने जाने की बात कह कर कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाये सवाल 
  • कांग्रेस के व्यवहार को माओवादिओं और कम्युनिस्टों की तरह बताया 
  • जनता से भावनात्मक संवाद स्थापित कर मांगे वोट |
  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाकर युवाओं को किया आकर्षित
  • एक अध्यापक की तरह कार्यकर्ताओं को दिए सुझाव
  • मार्केटिंग मैनेजर की स्टाइल में सरकार की ब्रांडिंग भी की 

अलीगढ़ 22/04/2024: ब्रज की देहरी (प्रवेश द्वार) कहे जाने वाले अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने पधारे पीएम मोदी ने राधे राधे राधे के साथ लोगों का अभिवादन कर अपने भाषण की शुरुआत की | उन्होंने कहा कि   पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था तब मैंने आप सबको अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिए |आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही |आज मैं अलीगढ़ और हाथरस के मेरे भाई बहनों का आशीर्वाद लेने आया हूं, उन्होंने कहा कि अच्छे भविष्य एवं विकसित भारत की चाबी भी आप ही के पास है |

उन्होंने कहा कि अब देश को गरीबी, भ्रष्टाचार व परिवारवादी राजनीति से मुक्त करने का समय आ गया और इसके लिए जरूरी है एक बार फिर मोदी सरकार आए |  इसके लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए और आप भले यहां वोट सतीश या अनूप जी को देते होंगे, लेकिन यह पक्का मानिए कि कमल के निशान को बटन दबाएंगे तो मोदी को सीधा आपका वोट मिल जाएगा | उन्होंने पिछले चरण में हुए कम मतदान पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों से वादा लिया कि फसल की कटाई व्  शादी ब्याह का भी समय है और गर्मी भी है लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं है, देश का इतना बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है हमें सारे काम छोड़कर वोट करना है | जलपान से पहले मतदान हो जाए उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि आपके आपका एक-एक वोट का बहुत महत्व है | उन्होंने लोगों को पिछली सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि पहले आए दिन बॉर्डर पर बम गोले चलते थे, आए दिन हमारे वीर सपूत शहीद होते थे, अब यह सब बंद हो गया है |

युवाओं को रिझाने की कोशिश, पुरानी सरकारों की कमियों की याद दिलाई 

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं उनको शायद याद नहीं होगा आपके परिवार में पूछिए उस समय अखबार में टीवी पर एडवर्टाइजमेंट आता था कि कहीं पर भी कोई लावारिस चीज दिखाई दे तो उससे दूर रहना, उसे छूना मत, कहीं बम दिखाई दे, कहीं टिफिन दिखाई दे उसके पास मत जाना, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर जाओ तो इसका अनाउंसमेंट होता था, लगातार सूचना देती थी | यह मोदी योगी का कमाल है यह सब बंद हो गया अब शांति है और जब शांति मिलती है, सुरक्षा मिलती है तभी विकास होता है |

कश्मीर के विषय को उठाते हुए मोदी ने कहा कि पहले आर्टिकल 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादी शान से जीते थे पहले अलीगढ़ में भी आए दिन कर्फ्यू लगता था, दंगे -फिरौती सपा सरकार का ट्रेडमार्क था |  एक समय था जब हमारी बहन बेटियां घर से बाहर निकलने पर डरती थी, योगी जी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वह नागरिकों का अमन चैन बिगाड़ें।

अलीगढ़ की धरती से प्रधानमंत्री मोदी ने मुसलमानों को भी साधने की कोशिश की | उन्होंने कांग्रेस व् सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले सरकारों में मुसलमानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कुछ नहीं किया | मैं सामान्य मुसलमान की मुसीबत की चिंता करता हूं | तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन खराब हो गया था, तीन तलाक के कारण बेटी उसके पिता भाई बहन सब परेशान हो जाते थे, अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बना कर उनका जीवन भी सुरक्षित किया है। पहले हज कोटा कम होने की वजह से मारामारी होती थी, उसमें भी रिश्वत चलती थी मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से आग्रह किया था कि हमारे भारत के भाई बहनों के लिए हज का कोटा बढ़ाएं | आज ना सिर्फ भारत का हज का कोटा बढ़ा है बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है | सरकार ने एक बहुत बड़ा एवं फैसला लिया पहले हमारी मुस्लिम बहनें अकेली हज करने नहीं जा सकती सरकार ने महिलाओं को बिना मेहरम हज जाने की अनुमति दी है  |आप मुझे हजारों ऐसी बहनें आशीर्वाद दे रही है जिनका हज जाने का सपना पूरा हुआ है |

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सपा जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने आपकी परेशानियों को बिल्कुल परवाह नहीं की, गरीब को पैसे देकर भी पूरा राशन नहीं मिलता था। आज लाखों साथियों को मुफ्त राशन मिलता है इतना ही नहीं पूरा राशन मिल रहा है | अलीगढ़ और हाथरस के लाखों परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मोदी की गारंटी है | देश के परिवार में आपके दादा-दादी बीमार होते हैं तो उन्हें आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त इलाज मिलता है। अब आपके परिवार के 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग के मुफ्त इलाज की चिंता मोदी सरकार कर रही है। यह सब आपके वोट की ताकत ने किया है।

भविष्य की योजनाओं से कराया रूबरू 

आज मैं कहता हूं 10 साल में जो किया वह तो ट्रेलर है हमें तो बहुत सारा काम करना है और मैं इतनी सारी बातें बताता हूं तो सपा कांग्रेस वालों को समझ ही नहीं आता है कि मोदी कहां ले जा रहा है पहले तो हम राजनीति करते थे हम मोदी इतनी बड़ी दुनिया की तरफ देश को ले जाना वह हमारे साथ कदम ही नहीं मिला पा रहे। अब अलीगढ़ में हवाई अड्डा बन गया, पड़ोस में जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे मिल गया हाथरस भी मथुरा बरेली एक्सप्रेसवे से जोड़ रहा है, रेलवे स्टेशन आधुनिक जा रहे हैं। राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
आपका सपना ही मेरा संकल्प है मेरा पल-पल आपका नाम है, मेरा पल पल देश के नाम है | मोदी ने 2047 तक की अपनी योजनाओं का खाका खींचते हुए कहा कि 2047 तक ना मोदी रुकने वाला है ना मोदी थकने वाला है |

कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन पर किये जमकर प्रहार 

अपने भाषण में मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला | मोदी ने कहा कि   इंडी गठबंधन के एक और खतरनाक इरादे से  मैं देशवासियों को आगाह करना चाहता हूं। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, उसके पास कितना धन है, उसके पास कितने मकान है, उसकी जांच कराएंगे | उतना ही नहीं वह आगे कहते हैं उसकी सरकार के कब्जे में लेकर उसको अन्य लोगों में बांट देंगे |  यह कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है | हमारी माता बहनों के पास सोना होता है, यह सोना सिर्फ शरीर पर पहनकर के प्रभाव पैदा करने के लिए नहीं बल्कि वह  स्त्री धन होता है, अब उनकी नजर कानून बनाकर हमारी माता बहनों की संपत्ति को लूटने का भी खेल खेला जा रहा है | उनके  मंगलसूत्र  पर भी उनकी नजर है  कांग्रेस आपकी संपत्ति को छीन कर बांटने की बात कर रही है | यह माओवादी सोच है, यह कम्युनिस्टों की सोच है | ऐसा करके कितने  देशों को पहले बर्बाद कर चुके हैं यह कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलियांज भारत में लागू करना चाहते हैं आपकी मेहनत की कमाई आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है | आपका स्त्री धन लूटना चाहती है माता बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा | यह कांग्रेस ने कहा है इस परिवार वाले लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है आज तक इन्होंने अपनी आपको संपत्ति से देश के गरीब लोगों को कुछ नहीं दिया अब उनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है जनता के धन को लूट रहे हैं देश के लोगों को लूट रहे कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है | आपको याद होगा जब प्रदेश आजाद हुआ है सेवा की खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस यहां डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवा सकते बीजेपी की वजह से अब हमारा यूपी आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है और जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं मैं उनकी जरा आंखें खोलना चाहता हूं उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में आज़ादी के बाद उतना औद्योगिक विकास नहीं हुआ जितना योगी जी के कालखंड में हुआ है | वन जिला वन प्रोडक्ट पूरे देश में नई जगह बना कर  विकास को नई ऊंचाई पर ले गया है |

अपने भाषण में मोदी ने काशी का भी जिक्र करते हुए कहा कि  काशी  के सांसद होने के नाते मैं गर्व करता हूं योगी जी मेरे भी साथी है | कुछ दिन पहले ही हमने ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेत फिलीपींस को निर्यात की है आने वाले दिनों में यह मिसाइल भी हमारे यूपी में बनेगी अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर में बनेगी। माल गाड़ियों के लिए जो अलग रूट बनाया गया है इससे यहां दूसरे उद्योगों को भी बहुत ज्यादा फायदा हुआ है |  अलीगढ़ हाथरस और आसपास के छोटे लघु और कुटीर उद्योग यह सभी विकसित भारत की ऊर्जा है आपके काम को बढ़ावा मिले इसके लिए योगी जी की सरकार वन जिला वन प्रोडक्ट पर काम कर रही है |  पूरे देश में वन जिला वन प्रोडक्ट पर बल दिया जा रहा है |

स्थानीय उद्योगों के बारे में की विस्तृत चर्चा 

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने अलीगढ़ के ताले, हाथरस की हींग, मेटल उद्योग, गारमेंट उद्योग, गुलाल उद्योग का भी जिक्र किया |  भाजपा सरकार हर उद्योग की ताकत बढ़ा रही है यहां के लघु उद्योगों को मुद्रा योजना से भी बहुत मदद मिली है | अपने चुनावी घोषणापत्र पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि  मुद्रा योजना के तहत भी हमने 20 लाख रुपए तक का लोन देना तय किया है   इस क्षेत्र में हमारे विश्वकर्मा साथी के काम से जुड़े हैं कोई मूर्तिकार है, कोई कपड़ा बनाता है, कोई जूते बनता है ,ऐसे मेरे सभी सभी परिवारों के लिए 13000 करोड रुपए की विशेष पीएम विश्वकर्म योजना बनाई गई है | अपने भाषण में मोदी ने गरीब, दलित, मध्यम वर्ग, व्यापारी, मजदूर सहित सभी वर्गों को साधने की कोशिश की | अलीगढ़ और हाथरस में गरीबों के 40000 से ज्यादा घर बन चुके हैं इन घर को बनाने के लिए जो सामान लगता है वह यहां के कारखाने से यहां की दुकानों से ही जाता है यानी गरीब को घर मिला और बाकियों को कम मिला और अब तो हमने 3 करोड नए घर बनाने का वादा किया और घर बनेगा तो सीमेंट लगेगा,   टाइल्स लगेगी, हार्डवेयर भी लगेगा, ताला भी लगेगा यह ताला अलीगढ़ से जाएगा, आप कल्पना कीजिए कितना कारोबार बढेगा |  इस क्षेत्र को गंगा और यमुना, के क्षेत्र में पड़ने वाले गन्ना किसानों की ताकत कैसे बढ़े, इसके लिए भाजपा लगातार काम कर रही है | पीएम किसान सम्मन निधि का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि हमने 3 लाख करोड रुपए किसानों के खाते में भेजें, हमने अन्न भंडारण के लिए सबसे बड़ी योजना शुरू की है, हम आलू टमाटर प्याज के किसानों के लिए विशेष स्टोरेज क्लस्टर बनाएंगे इसका बहुत अधिक लाभ अलीगढ़ और हाथरस के किसानों को होगा |

राम मंदिर पर क्या बोले मोदी ? 

अलीगढ़ की धार्मिक भावना और विरासत को उकेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि  यह धरती 84 कोस परिक्रमा की धरती है, यहां खेरेश्वर महादेव और नौदेवी सिद्ध पीठ जैसे आस्था स्थल है, यहां तीर्थ यात्रा और पर्यटन के लिए अद्भुत संभावना है |  इस धरती ने कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’,  अशोक सिंघल जी जैसे नवरत्नों को जन्म दिया है यह हम सबके लिए कितनी गर्व की बात है 500 साल बाद भव्य राम मंदिर हम देख रहे हैं और जब राम मंदिर की बात आती है तो विपक्षियों की नींद उड़ जाती है उनको लगता है यह 70 साल तक हम रोक करके बैठे थे, यह मोदी क्या आ गया जजमेंट भी आ गया, मंदिर भी बन गया, प्राण प्रतिष्ठा भी हो गईऔर रोज लाखों लोग आने भी लग गए | विपक्षियों पर निशाना साधते हुए हुए उन्होंने कहा कि उनकी नींद उड़ गयी है वो इतने गुस्से में है कि प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया | जब प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मेरे पास आया तो मैंने जूते निकाल करके उस निमंत्रण कार्ड को हाथ में लेकर, अपने सर पर लगाया था, मैं इसे अपना भाग्य मानता था | भव्य राम मंदिर आज के भारत को विकसित होने का आशीर्वाद दे रहा है अब आपको विकसित भारत बनाने के लिए भारत में एक मजबूत सरकार बनानी है और इसके लिए भाजपा को वोट करना है एनडीए को वोट करना है |

अंत में बताया चुनाव जीतने का फार्मूला !

अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनसे एक-एक मतदाता के घर जाने की अपील की | मोदी ने कहा कि आप घर-घर जाइए सभी मतदाताओं को जाकर यह सारे विषय घर में बैठकर बताइए और उनसे वादा करिए कि छुट्टी हो, शादी हो, गर्मी हो लेकिन वोट करने जाएंगे | दूसरा काम जब मतदान हो तो उस समय उत्सव मनाएं, अपने पोलिंग बूथ में छोटी-छोटी टोलियाँ बना करके अपने बूथ पर जाइए और तीसरा कम हमें पोलिंग बूथ जीतना है, हमें एक भी पोलिंग बूथ हारना नहीं है | लोगों के  दरवाजे पर पर्चा देकर नहीं आना है घर पर जाकर बैठना है उनका पानी पीना है उनसे 5 मिनट 10 मिनट बात करनी है, छोटे-छोटे जुलूस निकालकर, पहले मतदान फिर जलपान करना है | मोदी ने दूरदराज से आये कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर वादा लिया जब तक  मतदान नहीं करेंगे, जलपान नहीं करेंगे और पोलिंग बूथ जीतकर दिखाएंगे |   एक-एक घर घर जाना है और लोगों से कहना कि अपने मोदी जी अलीगढ़ आए थे और मोदी जी ने आपको राधे-राधे कहा है राम-राम कहा है घर-घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए |

अलीगढ़ की चुनावी रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री मोदी
अलीगढ़ की चुनावी रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री मोदी
bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 9 5
Total Users : 2695
Total views : 4162