Greenedge Solar
Home » देश » अलीगढ़ में सपा गठबंधन व् बसपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, चुनाव की तस्वीर हुई साफ़

अलीगढ़ में सपा गठबंधन व् बसपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, चुनाव की तस्वीर हुई साफ़

सपा गठबंधन प्रत्याशी अपना नामांकन करते हुए
507 Views

अलीगढ़, 3 अप्रैल : बुधवार को अलीगढ़ लोकसभा के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन के  संयुक्त  प्रत्याशी  बिजेंद्र  सिंह एवं बसपा के उम्मीदवार हितेंद्र उपाध्याय  ‘बंटी’ ने अपने -अपने समर्थकों की  भारी भीड़ के साथ डीएम  कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये | आज के नामांकनों के बाद  चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ़ हो गयी है |

बुधवार  दोपहर को सपा गठबंधन एवं बसपा के उम्मीदवारों ने अपने अपने समर्थकों के साथ अलीगढ़ लोकसभा के चुनाव हेतु नामांकन पत्र  दाखिल किये | इसी के साथ  राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है | अलीगढ़ के चुनाव में  अब बीजेपी की ओर से वर्तमान सांसद सतीश गौतम का  सीधा मुकाबला पूर्व सांसद  चौ० बिजेंद्र सिंह व सजातीय प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय  ‘बंटी’ से होगा | गौरतलब है कि  सतीश गौतम वर्ष 2014 से लगातार सांसद है वही दूसरी ओर चौ ० बिजेंद्र सिंह पूर्व में कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुके हैं | इसके साथ वह इगलास  क्षेत्र से तीन बार  विधायक रह चुके हैं | लेकिन लगातार वह पिछले तीन लोक सभा चुनाव में बसपा व बीजेपी के हाथों  हार का सामना कर रहे है   | विगत दोनों लोकसभा चुनावों में वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए हैं | इसके बाद वह 2020 में सपा में शामिल हो गए |

वही दूसरी ओर बसपा अपने किसी भी कैडर के साथी को इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बना पायी | पहले एआईएमआईएम  से मेयर का चुनाव  लड़ चुके गुफरान नूर को टिकट दिया था जोकि बीमारी के चलते मैदान से हट गए | इसके बाद उनके स्थान पर बसपा उम्मीदवार के रूप में रातोंरात बीजेपी छोड़ शामिल हुए हितेंद्र उपाध्याय  ‘बंटी’ को मौका दिया गया है | बंटी  एकदम नया चेहरा होने के साथ- साथ बीजेपी की विचारधारा वाले नेता माने जाते है|  ऐसे में देखना होगा कि चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा |

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब अलीगढ़ में प्रमुख रूप से मुसलमान, ब्राह्मण ,ठाकुर, जाट ,लोध ,यादव ,बघेल,वैश्य आदि वोटर  प्रत्याशी की जीत हार मेंप्रमुख भूमिका अदा करेंगे |

बसपा प्रत्याशी डीएम ऑफिस में अपना नामांकन करते हुए
बसपा प्रत्याशी डीएम ऑफिस में अपना नामांकन करते हुए
सपा गठबंधन प्रत्याशी अपना नामांकन करते हुए
सपा गठबंधन प्रत्याशी अपना नामांकन करते हुए
bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 9 5
Total Users : 2695
Total views : 4162