
इगलास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीतापुर निवासी वयोवृद्ध एवं जनपद की अति वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती सावित्री देवी चाची के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार तिवारी जोकि सिंचाई विभाग (नहर) के अधीक्षण अभियंता पद से अभी हाल ही में सेवानिर्वित हुए हैं को उनकी राजनैतिक समझ व पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए आज ज़िला कांग्रेस कमैटी अलीगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है I धर्मेन्द्र तिवारी की नियुक्ति का नियुक्ति पत्र पूर्व विधायक विवेक बंसल व कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने विवेक बंसल जी के मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर उन्हें सौंपा I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हमारी सम्मानित चाची के पुत्र आज कांग्रेस पार्टी के पदाधीकारी बन रहे हैं, मुझे आशा है कि वे अपने इस पद पर निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे I इस अवसर पर शाहरुख़ खान, आमिल हुसैन, आमिर जमील, बिजेंद्र बघेल, आदि थे मौजूद रहे I






Total Users : 2695
Total views : 4162