Greenedge Solar
Home » राजनीति » सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसीयों का जवाब जनता वोटों से देगी : अखिलेश यादव

सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसीयों का जवाब जनता वोटों से देगी : अखिलेश यादव

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में गठबंधन के उम्मीदवार चौ0 बिजेंद्र सिंह के साथ अखिलेश यादव
174 Views

अखिलेश यादव की सभा की प्रमुख बातें :-

  • भाजपा से जनता मांग रही 10 सालों का हिसाब 
  • सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसीयों का जवाब जनता वोटों से देगी
  • रैली में ‘साइकिल’ को नहीं मिला ‘हाथ’ का साथ 

अलीगढ़ 23/04/2024: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अलीगढ़ लोकसभा के सपा-काग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार चौ0 बिजेंद्र सिंह के समर्थन में नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपनी हार को सामने देख बौखला रही है | उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से पिछले दस सालों के कामकाज का हिसाब मांग रही है, जिससे बचने के लिए इधर उधर की बातें कर रहे हैं |

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से संविधान बचाने के लिए अपना मत देने की अपील की | उन्होंने भाजपा के चार सौ पार के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा 400 सीटें हारने जा रही है | उन्होंने कहा कि नौजवानों की मेहनत व् पढ़ाई बेकार जा रही है, उन्होंने मंहगाई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गेंहू सस्ता है व् आटा मंहगा है  क्योंकि बिचोलिये सरकार के संरक्षण में आम आदमी को लूट रहे हैं | सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी जाति व् धर्म के लोगों से चौ0 बिजेंद्र सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की |

जनसभा के उपरान्त मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद दिखाई दे रहे रुझानों से बौखला कर भाजपा के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है | कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रधानमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सोशलिज्म का अर्थ है कि सबको बराबरी का हक मिले, अगर ऐसा होता है तो उसमें बुराई क्या है ?

विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी के मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल व् हेमंत सोरेन को गलत तरीके से फंसाया गया है | सीबीआई, ईडी व् अन्य सरकारी एजेंसीयों की कार्यवाही का जवाब जनता वोट से देगी | उन्होंने चुनाव आयोग से इन सभी मुद्दों पर संज्ञान की मांग भी उठाई |

इस मौके पर हजारों की संख्या में समाजवादी, आप व् कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख रूप से पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह, वीरेश यादव, जफ़र आलम, अज्जू इशाक, रक्षपाल सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, विनोद सविता, गिरवर शर्मा,  मोनिका थापर आदि लोग मौजूद रहे |

सपा -कांग्रेस गठबंधन में नज़र आई गाँठ

जहाँ एक ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव गठबंधन की दुहाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव में जुटने के लिए कह रहे थे वही कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी सभा में नज़र नहीं आये | सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी व् राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश पाण्डेय के आगमन पर आयोजित बैठक में बार बार बुलाने के उपरान्त भी चौ0 बिजेंद्र सिंह सिंह के न पहुँचने से नाराज़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता सभा में नहीं गए |

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में गठबंधन के उम्मीदवार चौ0 बिजेंद्र सिंह के साथ अखिलेश यादव
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में गठबंधन के उम्मीदवार चौ0 बिजेंद्र सिंह के साथ अखिलेश यादव

 

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 8 9
Total Users : 2689
Total views : 4153