अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश गौतम आज अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने अपने कार्यालय विद्या नगर से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश गौतम की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने के लिए कहा | इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थकों ने माला पहनाकर जोशीले अंदाज में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम ने कहा कि यह जनता का प्यार आपको दिखाई दे रहा है जिस तरह से जनता का प्यार मुझे मिला है इसके लिए केन्द्र और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने जनता की आवाज को सुना और तीसरी बार मुझे प्रत्याशी बनाया। मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है |
गौरतलब है कि सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ लोकसभा से वर्ष २०१४ व् २०१९ में भी अपनी विजय पताका लहरा चुके हैं | आज नामांकन से पूर्व मीडिया से बात करते हुए वो एक बार फिर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे |







Total Users : 2689
Total views : 4153