Greenedge Solar
Home » राजनीति » अलीगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ |

अलीगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ |

भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन से पूर्व डीएम कार्यालय पर जुटे भाजपा नेता
54 Views

लोकसभा चुनाव की आहट शुरू होते ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं |  भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव के समर में छलांग लगा दी है | आज सांसद जनसंवाद कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश गौतम की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने के लिए कहा |
वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस व सपा के गठबंधन से संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चौधरी विजेंद्र सिंह आगामी तीन अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे | इसके साथ हीबसपा द्वारा घोषित प्रत्याशी गुरफान नूर की तबीयत खराब होने के कारण प्रत्याशी का नाम बदल जाना तय माना जा रहा है |

भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन से पूर्व डीएम कार्यालय पर जुटे भाजपा नेता
भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन से पूर्व डीएम कार्यालय पर जुटे भाजपा नेता

सूत्रों के अनुसार बसपा ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में हितेंद्र उपाध्याय उर्फ बंटी को अपना नया उम्मीदवार बना सकती है | सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक नए प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी | इसके बाद अलीगढ़ लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है | राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अलीगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक भाजपा तथा उसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं विगत दो बार से सांसद सतीश गौतम सांसद हैं एवं तीसरी बार भाजपा की टिकट पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए निकले हैं | यहां पर यह बताना जरूरी है कि पार्टी संगठन तथा स्थानीय नेताओं के घोर विरोध के बावजूद आला कमान ने सतीश गौतम पर ही दांव  लगाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है |

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 9 5
Total Users : 2695
Total views : 4162