Greenedge Solar
Home » मनोरंजन » ‘द केरला स्टोरी 2’ का खौफनाक मोशन पोस्टर रिलीज़, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘द केरला स्टोरी 2’ का खौफनाक मोशन पोस्टर रिलीज़, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

The kerela Story 2
37 Views

भोर की आवाज़, मुंबई: विवादित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रहा है | फिल्म का नाम ‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ रखा गया है |

सनशाइन पिक्चर्स ने बुधवार को एक बहुत ही डरावना और भावुक मोशन पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में कुछ महिलाओं के चेहरे दिखाए गए हैं जो नकाब से ढके हैं, लेकिन उनके माथे पर तिलक लगा है और आंखों से आंसू बह रहे हैं |

नई स्टारकास्ट और निर्देशक

इस बार फिल्म में अदा शर्मा की जगह उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी नई एक्ट्रेस नजर आएंगी। साथ ही, फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी इस बार कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखा है, वहीं लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं|

30 जनवरी को आएगा टीजर

फिल्म का पहला टीज़र 30 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म की टैगलाइन है- ‘क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं’

पहली फिल्म की सफलता

याद रहे कि 2023 में रिलीज़ हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने पूरे देश में खूब चर्चा बटोरी थी और बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था |

सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

Our Visitor

0 0 2 6 9 5
Total Users : 2695
Total views : 4162