पूर्व विधायक विवेक बंसल की माताजी स्वर्गीय रत्नेश कुमारी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर आज रामघाट रोड स्थित आर्य समाज सिविल लाइन्स वैदिक आश्रम में आचार्य ब्रजेश शास्त्री जी के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया । इस उपरांत विवेक बंसल ने अपनी पत्नी श्रीमती अलका बंसल के साथ वेदोच्चारण के साथ हवन में आहुति दी । इसके बाद वहां प्रवचन और भजन का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में आचार्य ब्रजेश शास्त्री जी ने प्रवचन किया तथा भजनोपदेशक उपेन्द्र सिंह जी ने किया I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि मेरी माताजी आर्य समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थीं, आर्य समाज के प्रति उनके समर्पण से हमारी भी आस्था वहीँ केंद्रित हुई तथा मेरे परिवारीजन भी उन्हीं के पद पर अग्रसर हैं I इस अवसर यहाँ इं. महिपाल सिंह, आर्य समाज के मंत्री राजेंद्र सिंह सिंह जी, लाखन सिंह आर्य, रचना तौमर जी, भूपेंद्र कुमार भाल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, आदि के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे I






Total Users : 2689
Total views : 4153