45 Views
रामनवमी के पावन पर्व के उपलक्ष में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता कुशल वार्ष्णेय व उनके सहयोगियों ने रेलवे रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण किया I इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां उन्होंने प्रसाद वितरण में सहयोग किया I इस अवसर पर वहां सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, युवा ज़िलाध्यक्ष संजय यादव, अजय धनगर, नितिन ठाकुर, आदि के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे I







Total Users : 2695
Total views : 4162