
अलीगढ़ 17 अप्रैल : 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर चल रही तैयारियों के मध्य आज भाजपा की कार्यकर्ता व्यवस्था बैठक सम्पन्न हुई।
रैली के प्रभारी के रूप में प्रदेश से लगाए गये धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि जो व्यवस्था संगठन ने तय की है उसी व्यवस्था में लगे रहना है। पूरी ज़िम्मेदारी व ताक़त के साथ ज़िम्मेदारी को निभाना भी है।
क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में लगातार अलीगढ प्रवास पर संतोष सिंह रह रहे हैं । उन्होंने कार्यकर्ताओं से वृत्त निवेदित किया व कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौक़े पर अलीगढ प्रवास आए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रैली की प्रशासनिक व्यवस्था व मीडिया की रूप रेखा का रेखांकन किया।
रैली प्रभारी ने चार चरणों में बैठक ली पहले चरण में ब्लॉक प्रमुख , नगर पंचायत चैयरमैन , व विधानसभा प्रभारी और संयोजकों के साथ कार्ययोजना तैयार की | द्वितीय चरण में जनप्रतिनिध्यों के साथ योजना को चरणबद्ध तरीके से कैसे पूर्ण किया जाए इसके बारे में चर्चा की। तृतीय चरण में मेयर व पार्षदों के साथ रैली में संख्या बल को लेकर चर्चा परिचर्चा की। चतुर्थ चरण में रैली में लगे व्यवस्था प्रमुखों को के 31 प्रकार के हिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
बैठक का संचालन श्री शिवनारायण शर्मा ने किया।
इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह , महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, हाथरस ज़िलाध्यक्ष , विधायक मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, जयवीर सिंह , रवेन्द्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, अंजुला माहौर , एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, मानवेन्द्र सिंह , महानगर प्रभारी श्री श्रीचंद शर्मा , ज़िला प्रभारी माननवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ,डॉक्टर विवेक सारस्वत, ज़िला प्रवासी पूरन सिंह लोधी, गोपाल सिंह ,वैभव गौतम , और मीडिया प्रभारी के रूप में जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, सुरेश सिंह , डॉ गोपाल महेश्वरी , गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Total Users : 2695
Total views : 4162