लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हलचल तेज, धर्मपाल सिंह ने कसे पेच |
अलीगढ़ 13 अप्रैल : चुनाव प्रबंधन व संगठन की टोह लेने पहुँचें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ज़िला कार्यालय पर कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ़ चुनाव नहीं है वरन 2047 का रोड मैप है। सभी भाजपा के जनप्रतिनिधियों को चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि अपनी अपनी विधानसभा में जी जान से जुटेंगे तभी बड़ी जीत को अंजाम दे पायेंगे।
इस मौके पर धर्मपाल सिंह ने जिले में चल रहे संगठनात्मक क्रिया-कलापों की समीक्षा की तथा बचे हुए कार्यक्रमों को लेकर निर्देशित किया तथा बहुमत से पार्टी की जीत के लिए पार्टी के जन प्रतिनिधि व् पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया । बूथ की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व सभी बूथों पर पन्ना प्रमुखों की बैठक अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाए। धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुड़ जाने के लिए भी कहा ।
बैठक में इस मौक़े पर क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार, लोकसभा प्रभारी अशोक राणा, लोकसभा संयोजक ठाकुर गोपाल सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह (स्वतंत्र प्रभार), जिला प्रभारी मानवेन्द्र लोधी , ज़िलाध्यक्ष चौ.कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह , चौ.ऋषिपास सिंह , विधायक ठा.जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, श्रीमती मुक्ता राजा, अनीता जैन, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, विवेक सारस्वत, शिवनारायण शर्मा, लोकसभा विस्तारक गौरव चौधरी , सुरेश शर्मा ,अवध सिंह बघेल , देवेन्द्र राजपूत , गोपाल महेश्वरी, सुरेश सिंह , अनेक पाल सिंह , केशव बघेल , मुकेश तोमर , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Total Users : 2689
Total views : 4153